उत्तर प्रदेश और पंजाब के साथ उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना जारी है. तीनों ही राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था. लेकिन भाजपा ने तीनों राज्यों में बाजी मार ली है. चुनाव आयोग शाम 7.30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में 70 सीटों में से 37 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि 10 पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 16 सीटें जीत चुकी है, जबकि 3 सीटों पर आगे चल रही है.
गोवा में 40 सीटों में से 20 सीटें भाजपा जीत चुकी है. कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि 1 सीट पर आगे बनी हुई है. मणिपुर की बात करें तो वहां भी भाजपा 26 सीटें जीत चुकी है, जबकि 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जबकि कांग्रेस ने पांच और जदयू ने छह सीटें जीती हैं.