विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले में मांस निर्यातक मोईन कुरैशी को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले में विवादास्पद मांस निर्यातक मोईन कुरैशी और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में कुरैशी को गिरफ्तार किया है.

Also Read in
प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले में मांस निर्यातक मोईन कुरैशी को गिरफ्तार किया
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले में विवादास्पद मांस निर्यातक मोईन कुरैशी और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में कुरैशी को गिरफ्तार किया है.

पढ़ें- सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी अधिकारी और बिचौलिये को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि कुरैशी को पूछताछ के लिए बुलाये जाने के बाद कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि मांस निर्यातक को धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया.

उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा. अधिकारी ने आरोप लगाया कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे. धन शोधन निवारण कानून के तहत दो प्राथमिकियां दर्ज करने के बाद से एजेंसी कुरैशी के खिलाफ जांच कर रही है. उनसे पहले भी कई बार पूछताछ की जा चुकी है.

इस साल उनके खिलाफ दायर नई प्राथमिकी में सीबीआई के पूर्व निदेशक ए पी सिंह का नाम भी शामिल है. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने आयकर अभियोजक की शिकायत के आधार पर साल 2015 में कुरैशी के खिलाफ पीएमएलए के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी.

मांस निर्यातक कुरैशी कर चोरी, धन शोधन और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में भी आयकर विभाग और सीबीआई की जांच का सामना कर रहा है. आयकर विभाग काला धन (अज्ञात विदेशी आय और संपत्ति) एवं कर अधिरोपण कानून, 2015 के तहत कुरैशी की जांच कर रहा है. जांच में पाया गया था कि मांस निर्यातक और उनके परिजन के पास विदेशों में गैरकानूनी संपत्ति है और उन्होंने भारतीय कर अधिकारियों को इसके बारे में सूचित नहीं किया था.


आयकर विभाग ने फरवरी 2014 में कुरैशी और उसकी कंपनी के खिलाफ छापेमारी की थी, जिसके बाद यह मामला सामने आया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moin Qureshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com