विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2011

दिल्ली और आस-पास महसूस किए गए भूकंप के झटके

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र सोनीपत-बागपत बार्डर पर बताया जा रहा है।
New Delhi: हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर बुधवार की सुबह हल्का भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। भारत मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप सुबह आठ बजकर 37 मिनट पर महसूस किया गया। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र 23 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.2 डिग्री पूर्वी देशांतर के बीच केंद्रित था। इसका केंद्र हरियाणा के सोनीपत जिले और उत्तरप्रदेश के बागपत जिले के बीच 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के कारण अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि 19 जनवरी को दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में केंद्रित 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था जिसे दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा में भी महसूस किया गया था।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भूकंप, दिल्ली, Earthquake, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com