यह ख़बर 29 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मध्यावधि चुनाव अवश्यम्भावी : भाजपा

खास बातें

  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सरकार के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के दावे को खारिज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव समय से पहले होना निश्चित है।
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सरकार के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के दावे को खारिज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव समय से पहले होना निश्चित है।

शुक्रवार को भाजपा नेता बलबीर पुंज ने कहा, सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। मध्यावधि चुनाव होना निश्चित है।

पुंज ने पत्रकारों से कहा कि सरकार बहुत पहले ही शासन का अधिकार खो चुकी है। देश सामाजिक और राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है।

भाजपा का यह बयान समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने पार्टी की एक बैठक दौरान नवंबर में लोकसभा चुनाव होने की संभावना जताई थी।   

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के गुरुवार के बयान को दोहराते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता राशीद अल्वी ने कहा, हमारी सरकार स्थिर है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव 2014 में समय पर होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सरकार ने तीसरे मोर्चे के गठन के विचार को भी खारिज किया। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने गुरुवार को कहा था कि भारतीय राजनीति में तीसरे मोर्चे का विचार 'मृगतृष्णा' के समान है।