विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2019

मारपीट के विरोध में हड़ताल पर बैठे LNJP अस्पताल के डॉक्टर, ठप्प पड़ी मेडिकल सेवाएं

मामले में आरडीए और अस्पताल अधिकारियों के बीच बैठक अभी जारी है. 

  • मरीज के रिश्तेदारों ने की डॉक्टर के साथ मारपीट
  • सुबह 9 बजे से डॉक्टरों ने शुरू की हड़ताल
  • सुरक्षा बढ़ाने की की मांग
नई दिल्ली:

दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में मरीज के रिश्तेदारों द्वारा एक रेजीडेंट डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के बाद अस्पताल के डॉक्टर सोमवार को हड़ताल पर चले गए हैं. चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि हड़ताल के दौरान नियमित और आपात सेवाएं दोनों बंद रहेंगी, जिससे दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक के मरीज प्रभावित होंगे.  लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने  समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के तृतीय वर्ष के एक छात्र पर कल रात आपात सेवा में कथित हमला किए जाने के बाद हड़ताल की गई है. 

AIIMS के डॉक्टर का दावा: मरीज के अटेंडेंट ने पी रखी थी शराब, जान से मारने की दी धमकी

आरडीए के अध्यक्ष साकेत जेना ने आरोप लगाया, ‘ईआर विभाग में एक मरीज लाया गया था, जिसकी बाद में कुछ जटिलताओं के चलते मृत्यु हो गई। उसके एक रिश्तेदार ने वहां मौजूद डॉक्टरों में से एक पर हमला कर दिया.' उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों में अस्पताल परिसर में डॉक्टरों पर हमले की कई घटनाएं हुई हैं इसलिए हम हड़ताल पर हैं.' चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर सिंह ने कहा कि प्रमुख मांग आपातकालीन विभाग में मार्शल्स तैनात करने सहित सुरक्षा बढ़ाने की है. उन्होंने बताया कि आरडीए और अस्पताल अधिकारियों के बीच बैठक अभी जारी है. 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

डॉक्टरों की ये हड़ताल सुबह 9 बजे से शुरू हुई है. इसकी वजह से इन अस्पतालों की इमरजेंसी और ओपीडी ठप हो गई है. बीती रात क़रीब 11 बजे एलएनजेपी अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने मेडिकल के छात्र के साथ मारपीट की, जिसके बाद यहां के रेज़ीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फ़ैसला लिया. इसके बाद जीबी पंत अस्पताल, गुरुनानक आई सेंटर, सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर के रेज़ीडेंट डॉक्टर भी इनके समर्थन में आ गए. डॉक्टरों के हड़ताल की वजह से मरीजों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एलएनजेपी अस्पताल में इससे पहले भी डॉक्टरों से साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद वहां मार्शल रखे गए थे लेकिन जल्द ही उन्हें हटा लिया गया था.  
(इनपुट भाषा से भी)

वीडियो: दिल्ली के LNJP अस्पताल में मारपीट की वजह हड़ताल पर बैठे डॉक्टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doctors Strike, LNJP Hospital Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com