विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2011

श्रीधरन के बाद मंगू सिंह होंगे दिल्ली मेट्रो के मुखिया

New Delhi: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के नए मुखिया की तलाश का काम पूरा हो गया है। चयन समिति ने ई श्रीधरन के उत्तराधिकारी के तौर पर मंगू सिंह का नाम तय कर लिया है। अब केंद्र और दिल्ली सरकार से औपचारिक मंजूरी लेकर मेट्रो के नए चीफ के पद पर मंगू सिंह की नियुक्ति का ऐलान कर दिया जाएगा। इस पद की दौड़ में 35 सीनियर अधिकारी शामिल थे और इंटरव्यू तक छह अधिकारी ही रह गए थे। सिविल इंजीनियर मंगू सिंह इस समय दिल्ली मेट्रो के डायरेक्टर (वर्क्स) के तौर पर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह श्रीधरन की भी पसंद हैं। कोलकाता मेट्रो के निर्माण में शामिल रहे मंगू सिंह ने दिल्ली मेट्रो के पहले चरण की अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
श्रीधरन के बाद मंगू सिंह होंगे दिल्ली मेट्रो के मुखिया
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com