Chetan Ka Ghar Station On Delhi Metro: बीते कुछ समय से दिल्ली मेट्रो से जुड़े कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहे हैं, इनमें से कुछ हैरान कर देने वाले हैं, तो कुछ हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देने वाले हैं. यही वजह है कि दिल्ली मेट्रो अजीबोगरीब कारनामों के चलते सुर्खियों में बना रहता है. कभी कोई मेट्रो में डांस करता नजर आता है, तो कभी कुछ अजीबोगरीब हरकतें देख लोग खुद शर्मिंदा हो जाते हैं. ऐसा ही एक और फोटो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें मेट्रो में लगा मैप दिखाई दे रहा है. दिलचस्प बात यह है कि, मेट्रो में लगे इस मैप में रोहिणी सेक्टर 18 के बाद 'चेतन का घर' नाम का एक कार्ड चिपका नजर आ रहा है, जो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
यहां देखें पोस्ट
And then, Chetan finally got himself a house on DMRC's property. Well done, Chetan👌👌@chetan_bhagat @OfficialDMRC #dmrc #delhimetro Delhi Metro pic.twitter.com/u2YtCm7cah
— मकड़ीमैन (@SaradonLover) July 5, 2023
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस इमेज को शेयर किया गया है. फोटो के साथ कैप्शन नें लिखा गया है, 'और अब चेतन का घर फाइनली डीएमआरसी की प्रॉपर्टी बन गया है. बहुत बढ़िया चेतन.' वायरल हो रहे इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन वाले मैप पर किसी ने चेतन का घर नाम का स्टीकर चिपका दिया है. ये पहली बार नहीं है, जब ऐसा कोई मामला सामने आया हो, इससे पहले भी एक ऐसा ही फोटो वायरल हुआ था, जिसमें लिखा था 'उसकी यादों से दूर.'
वायरल हो रहे इस इमेज को देखकर कोई हैरान है, तो कुछ यूजर्स इस पर खूब मौज ले रहे हैं. पोस्ट देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मुझे भी जाना है चेतन के घर.' दूसरे यूजर ने लिखा है, दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या कोई ऐसा रास्ता है, जिससे मैं दिल्ली मेट्रो में एक घर खरीद सकूं?' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये सब देखकर गुस्सा आ गया और वो दिल्ली मेट्रो को खरीदने की बात करने लगा'
ये भी देखें- "ओह माय गॉड, बवाल है": पैप्स ने नोरा फतेही और ख़ुशी कपूर से क्या कहा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं