यह ख़बर 08 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गुरुमूर्ति ने किया गडकरी का बचाव, दिग्विजय ने उड़ाया मजाक

खास बातें

  • दिग्विजय सिंह ने गडकरी को मिली क्लीन चिट का मजाक बनाया है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि क्या संघ के विचारक एस. गुरुमूर्ति भाजपा के सीएजी हैं।
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी को मिली क्लीन चिट का मजाक बनाया। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक एस. गुरुमूर्ति भाजपा के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) हैं।

दिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा, "गुरुमूर्ति भाजपा के सीएजी हैं?"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गुरुमूर्ति ने गडकरी पर लगे व्यापारिक लेन-देन में गड़बड़ियों के आरोपों पर उन्हें क्लीन चिट दी थी। गडकरी अपने पूर्ति ग्रुप में कथित वित्तीय अनिमितताओं के चलते निशाने पर हैं।