प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय के मामले में नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें किसी भी तरह से स्वीकार नहीं हैं. भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने बताया, 'प्रधानमंत्री बहुत नाराज थे. उन्होंने कहा कि बदसलूकी करने, पार्टी को बदनाम करने या सार्वजनिक रूप से अहंकार दिखाने का हक किसी के पास नहीं है. उन्होंने कड़े शब्दों में यह बात कही. साथ ही कहा कि ऐसी हरकतें स्वीकार नहीं है.'
इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'अगर पीएम में हिम्मत है तो आकाश विजयवर्गीय को निष्कासित करके दिखाएं. पीएम कहते कुछ हैं और और करते कुछ हैं. मुझे उम्मीद नहीं है कि आकाश के खिलाफ कुछ किया जाएगा. पीएम ने प्रज्ञा के मामले में कहा था कि वो उन्हें दिल से माफ नहीं करेंगे. लेकिन आज तक भाजपा ने कोई कार्रवाई नहीं की.'
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के मामले पर नाराज PM मोदी, कहा- यह स्वीकार नहीं
दिग्विजय सिंह के अलावा बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, 'पीएम ने आज चिंता जताई है. लेकिन आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ काफी पहले ही भाजपा को एक्शन लेना चाहिए था. अब देखना होगा कि अब पार्टी उनके खिलाफ कितनी सख्त कार्रवाई करती है.'
बता दें, पिछले सप्ताह आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम के अधिकारी की क्रिकेट के बैट के साथ पिटाई की थी. इसके बाद आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया था. गिरफ्तारी के बाद भोपाल की विशेष कोर्ट ने उन्हें शनिवार को जमानत दी और रविवार सुबह उन्हें जेल से रिहा किया गया. जेल से रिहा होने के बाद आकाश विजयवर्गीय का भव्य स्वागत किया गया था.
रवीश कुमार का ब्लॉग : ऐसे माहौल में कैसे काम करेगा अफसर?
सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में कहा कि चाहे किसी का बेटा हो, उसे पार्टी से निकाल देना चाहिए. इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि जिन्होंने भी उनके जेल से बाहर आने के बाद स्वागत किया है, उन्हें भी पार्टी से बाहर कर देना चाहिए. बता दें, कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारी को बैट से पीटने के मामले में अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय का बचाव किया था. उन्होंने कहा कि वह अभी 'कच्चा खिलाड़ी' है. साथ ही उन्होंने कहा था कि यह बड़ा मामला था नहीं, इसे बड़ा बनाया गया है.
अधिकारी को बल्ले से पीटने पर कैलाश विजयवर्गीय ने किया बेटे का बचाव, कहा- वह कच्चा खिलाड़ी है
इस पूरे मामले में पर कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बेटे आकाश का बचाव करते हुए कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे लगता है कि दोनों तरफ से ही बदसलूकी हुई है. आकाश जी और नगर निगम कमिश्नर दोनों ही कच्चे खिलाड़ी हैं. यह बड़ा मुद्दा नहीं था, इसे बड़ा बनाया गया. मुझे लगता है कि अधिकारियों को अहंकारी नहीं होना चाहिए, उन्हें जनप्रतिनिधियों से बात करनी चाहिए. इस मामले में इसी चीज की कमी रही. यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह फिर से न हो, दोनों को समझना चाहिए.'
Video: कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के मामले में PM मोदी नाराज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं