यह ख़बर 11 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दिग्विजय का नया शिगूफा, कलमाड़ी और चव्हाण बेकसूर

खास बातें

  • दिग्विजय ने घोटालों में फंसे पार्टी नेताओं कलमाड़ी और चव्हाण के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए एक नया शिगूफा छोड़ दिया कि उनकी नजर में ये दोनों बेकसूर हैं।
पुणे:

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने घोटालों में फंसे पार्टी नेताओं सांसद सुरेश कलमाड़ी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए एक नया शिगूफा छोड़ दिया कि उनकी नजर में ये दोनों नेता बेकसूर हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हम कठिनाइयों के दौर से गुजर रहे सुरेश कलमाड़ी और अशोक चव्हाण के प्रति खेद महसूस करते हैं। असाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर के विट्ठल मंदिर में दर्शन करने के बाद पुणे आए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सदैव लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में आदर्श सोसाइटी, राष्ट्रमंडल खेल और 2जी स्पेक्ट्रम सहित जितने भी घोटाले सामने आए हैं, उसका श्रेय सूचना के अधिकार (आरटीआई) को जाता है और आरटीआई को लागू करने का श्रेय कांग्रेस को ही जाता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com