विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2012

यूपी के मंत्री ने किया सीएमओ का अपहरण?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक मंत्री पर एक सीएमओ के अपहरण का आरोप लगा है। गोंडा सदर के विधायक और राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने 9 अक्टूबर की आधी रात को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी सिंह को उनके घर से उठा लिया और घंटों उनके साथ बदसलूकी की।

इसके बाद मंत्री ने डॉ सिंह पर नियुक्तियों की लिस्ट बदलने का दबाव डाला। मौका मिलते ही डॉक्टर सिंह ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को बुला लिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद डॉ सिंह छुट्टी पर चले गए हैं जबकि मऊ में उनके परिवार को उनका पता ही नहीं है। परिवार का आरोप है कि मंत्री ने उन्हें अगवा कर लिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
यूपी के मंत्री ने किया सीएमओ का अपहरण?
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com