
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मोहाली में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस लीडरशिप समिट 2017 के 15वें संस्करण को संबोधित किया.
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
महिला सशक्तिकरण और समान अवसर देने की जरूरत पर दिया जोर
कहा- हमारे देश की प्रमुख नदियों के नाम महिलाओं के नामों पर
अपने देश को भी भारत माता या मदर इंडिया कहते हैं
वेंकैया ने मोहाली में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस लीडरशिप समिट 2017 के 15वें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ पुराणों से हमें पता चलता है, देवी सरस्वती शिक्षा मंत्री, देवी दुर्गा रक्षा मंत्री और देवी लक्ष्मी वित्त मंत्री होती थीं.’’ कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनके बयान का स्वागत किया.
यह भी पढ़ें : नोटबंदी के बाद बैंकों में वापस लौटी नकदी का इस्तेमाल गरीबों के कल्याण के लिए हो : वेंकैया नायडू
उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय महिलाओं की ताकत के लिए ‘‘हमारे दर्शन ... हमारी संस्कृति’’ में उन्हें सर्वोच्च महत्व दिया गया था. हमारे देश की प्रमुख नदियों (गंगा, यमुना, कावेरी, नर्मदा, महानदी, ताप्ती) सबके नाम महिलाओं के नामों पर हैं.
VIDEO : आजाद भारत में जन्मे नायडू
वेंकैया ने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को समान अवसर देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, ‘‘हम अपने देश को भी भारत माता या मदर इंडिया कहते हैं.’’
(इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं