'धार्मिक ग्रंथ का अपमान' सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की साजिश : सुखबीर सिंह बादल

'धार्मिक ग्रंथ का अपमान' सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की साजिश : सुखबीर सिंह बादल

सुखबीर सिंह बादल

नवांशहर:

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को कहा कि धार्मिक पुस्तक अपवित्रीकरण की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं बहुत हैरान करने वाली हैं और सांप्रदायिकता फैलाने तथा राज्य की शांति भंग करने की गहरी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इन कृत्यों के साजिशकर्ताओं को कड़ी सजा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में भाईचारा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्तव्यनिष्ठ है और राज्य में शांति भंग करने में लगी बुरी ताकतों को करारा जवाब दिया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सुखबीर यहां शिरोमणि अकाली दल की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।