विज्ञापन

गर्मी का मार, पंजाब में स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग में बदलाव, अब सुबह इतने बजे से होंगे शुरू

पंजाब सरकार ने गर्मी और लू के कारण सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज की समय में बदल किया है. इसको लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसमें कहा गया कि 25 मई से सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज सुबह 7:30 बजे से खुलेंगे.

गर्मी का मार, पंजाब में स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग में बदलाव, अब सुबह इतने बजे से होंगे शुरू
पंजाब में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है.

बढ़ते तापमान और लू को देखते हुए पंजाब सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों का समय बदल दिया है. पंजाब सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज 25 मई से सुबह 9 बजे से 5 पांच बजे के बजाय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भीषण गर्मी के बीच ये बड़ी राहत अपने राज्य के लोगों को दी है. सूत्रों के अनुसार, नए कार्यक्रम के बाद सरकारी कार्यालयों में दोपहर का भोजन अवकाश नहीं होगा. मान ने बताया कि ये संशोधित समय 25 मई से प्रभावी होंगे और अगले आदेश तक लागू रहेंगे.

मान ने कहा, “यह निर्णय आम जनता की सुविधा के लिए उठाया गया है ताकि वे भीषण गर्मी में भी सरकारी कार्यालयों में अपना काम आसानी से निपटा सकें. सभी हितधारकों से उचित परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है ताकि सभी के कल्याण को सुनिश्चित किया जा सके.”

बिजली खपत पर भी पड़ेगा असर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अनुसार पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के आंकड़ों से पता चलता है कि बिजली की अधिकतम मांग दोपहर एक बजे के बाद शुरू होती है. इसलिए, नए कार्यालय समय से बिजली की खपत कम करने और बिजली के बुनियादी ढांचे पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों के संशोधित समय के कारण कर्मचारी अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिता सकेंगे, क्योंकि बच्चे भी लगभग उसी समय घर लौटेंगे. उन्होंने कहा, 'यह निर्णय पंजाब सरकार के जन-केंद्रित दृष्टिकोण और नागरिकों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.'

कब से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां

पंजाब के सरकारी स्कूल में गर्मी की छुट्टियां अभी शुरू नहीं हुई हैं. राज्य के सरकारी स्कूल में 1 जून 2026 से गर्मी की छुट्टियां शुरू की जाएंगी, जो कि 30 जून 2026 तक रहेंगे. 

ये भी पढ़ें- Bakrid 2026 Holiday: बकरीद की छुट्टी 27 या 28 को, दूर कर लें कन्फ्यूजन, जानें किस दिन बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com