Delhi New Corona Cases : कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) के खतरे के बीच दिल्ली में कोरोना के 51 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि लगातार पांचवें दिन एक भी मौत नहीं है. दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25,098 है.राजधानी में पिछले 24 घंटे में 51 मरीज मिले हैं. इससे कोरोना संक्रमण दर 0.08 फीसदी रह गई है. दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 322 हो गई है. होम आइसोलेशन में 121 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.022 फीसदी रह गई है. जबकि रिकवरी दर 98.23 फीसदी हो गई है. 24 घंटे में सामने 51 केस के साथ कुल आंकड़ा 14,41,295 तक पहुंच गया है. दिल्ली में 24 घंटे में 61 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. कुल स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 14,15,875 पहुंच गया है.
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 64,826 टेस्ट हुए हैं. इससे टेस्ट का कुल आंकड़ा 3,11,65,273 हो गया है. इसमें 55,421 RTPCR टेस्ट और 9405 एंटीजन टेस्ट हुए हैं. राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 88 है. जबकि कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी रह गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि देश में विदेश से आ रहे तमाम यात्री कोरोना संक्रमित हुए हैं. इनमें से चार में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है. हालांकि 12 ऐसे अन्य यात्री दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं, जिन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि तो हो चुकी है, लेकिन उनके नमूने को जांच के लिए भेजा गया था ताकि पता चल सके कि यह ओमिक्रॉन वैरिएंट का मामला तो नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं