विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2015

इस्‍लाम कबूलने वाले भगाना के दलितों पर दिल्‍ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 11 घायल

इस्‍लाम कबूलने वाले भगाना के दलितों पर दिल्‍ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 11 घायल
फाइल फोटो...
नई दिल्‍ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे लोगों पर देर रात पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरियाणा के हिसार से आए कुछ दलित परिवार जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। देर रात पुलिस ने इन्हें धरना स्थल खाली करने को कहा, लेकिन ये लोग वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने इन पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

अपने गांव के कुछ दबंगों से परेशान इन लोगों ने कुछ दिन पहले इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। लाठीचार्ज के दौरान जंतर-मंतर पर योगेंद्र यादव के समर्थक भी मौजूद थे। इन लोगों पर भी पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Lathicharge, Bhagana, Dalits, Convert Islam, Yogendra Yadav, दिल्‍ली पुलिस, लाठीचार्ज, भगाना, दलित, इस्‍लाम कबूला, योगेंद्र यादव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com