विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2019

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के मुद्दे पर होनी थी अहम बैठक, न तो अधिकारी आए और न ही दिल्ली के सांसद

Delhi Pollution: दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचे प्रदूषण को लेकर सांसदों और आला अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है.

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के मुद्दे पर होनी थी अहम बैठक, न तो अधिकारी आए और न ही दिल्ली के सांसद
Pollution Meeting: गौतम गंभीर समेत कई सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे (फाइल फोटो)
  • प्रदूषण पर अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई
  • संसद की स्थायी समिति की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी
  • सांसद गौतम गंभीर और हेमा मालिनी भी बैठक से नदारद
नई दिल्ली:

Delhi Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सांसदों और आला अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल, शहरी विकास मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति की आज एक बैठक प्रस्तावित थी, जिसमें दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा होनी थी, लेकिन बैठक टालनी पड़ी. इसकी वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, कई सांसद और अधिकारी इस बैठक में पहुंचे ही नहीं. सांसद जगदंबिका पाल संसद की इस स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं. जानकारी के मुताबिक केवल चार सांसद ही इस बैठक में पहुंचे. जिसमें अध्यक्ष जगदंबिका पाल, हसनैन मसूदी, सी आर पाटिल और संजय सिंह शामिल हैं.  

jommohig

वहीं, दिल्ली के तीनों एमसीडी के कमिश्नर भी इस बैठक में नहीं पहुंचे, जहां उन्हें मौजूद होना था.बताया जा रहा है कि यह बैठक पार्लियामेंट एनेक्सी में आज सुबह 11:00 बजे होनी थी. लेकिन हेमा मालिनी और गौतम गंभीर, जो इस स्थाई समिति के सदस्य हैंं, वे बैठक से नदारद रहे. गौतम गंभीर इस वक़्त इंदौर में चल रहे भारत बंग्लादेश के टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे हैं. बता दें कि गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद भी हैं.  

tccdneao

अब इस पूरे मामले में शहरी विकास मंत्रालय की स्थायी समिति ने सांसदों और अधिकारियों की गैर मौजूदगी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत करने का फैसला किया है. दूसरी तरफ, NDTV ने पर्यावरण सचिव के बैठक में न जाने पर जब पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से सवाल पूछा तो जावड़ेकर ने कहा कि उन्हें इस बैठक की जानकारी नहीं थी. अब वे इस पूरे मामले की जांच कराएंगे.  

VIDEO: Odd नंबर की कार से दिल्ली की सड़क पर निकले विजय गोयल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Air Pollution, Air Pollution In Delhi, Air Pollution Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com