दिल्ली हाईकोर्ट ने एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया को रद्द करने को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका को खारिज किया. केंद्र सरकार ने एयर इंडिया का 100 प्रतिशत विनिवेश कर दिया है, जिसे टाटा समूह ने 18,000 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. हालांकि, अभी एयर इंडिया को टाटा समूह के सुपुर्द किये जाने की प्रकिया जारी है. राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी. साथ ही इसमें शामिल अधिकारियों की भूमिका की सीबीआई जांच की मांग भी की थी .
गौरतलब है कि टाटा संस ने एयर इंडिया को 18000 करोड़ रुपए में खरीदा है. 8 अक्टूबर 2021 को हुई नीलामी की प्रक्रिया में टाटा संस ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर एयर इंडिया का मालिकाना हक अपने नाम किया था. जिसके बाद कर्ज में डूबी एयर इंडिया को प्राइवेट हाथों में दिए जाने की केंद्र सरकार की कोशिश पूरी हुई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौर करने वाली बात है कि एयर इंडिया की शुरुआत टाटा संस ने ही की थी, हालांकि उस वक्त इसका नाम टाटा एयर सर्विसेज था. टाटा ने एयर इंडिया की शुरुआत 1932 में की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं