दिल्ली सरकार ने तुरंत हुक्का और हुक्का जैसे यंत्रों के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया है. दिल्ली सरकार ने औपचारिक आदेश जारी किया और कहा, 'तंबाकू वाला हुक्का या फिर हर्बल हुक्का, वाटर पाइप और अन्य हुक्का जैसे यंत्रों का सभी होटल,रेस्टोरेंट, खाने की दुकान, बार, पब और डिस्को समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर इस्तेमाल तुरंत प्रभाव से निषेध किया जाता है'. कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार ने यह फ़ैसला लिया है.
कोरोना सम्बन्धी रिस्क फैक्टर को लेकर डब्ल्यूएचओ की तरफ से जो सूचना जारी की गई है, उसके अनुसार ये स्थितियां खतरनाक हो सकतीं हैं: धूम्रपान करने वालों में कोरोना संक्रमण की आशंका ज्यादा रहती है.क्योंकि सिगरेट के सेवन में उंगलियां, होठों के सम्पर्क में आती हैं और यह संक्रमण फैलाने का कारण हो सकता है. धूम्रपान करने वाले पहले से फेफड़ा सम्बन्धी रोग के शिकार हो सकते हैं, जो कोरोना संक्रमण की स्थिति में ज्यादा गम्भीर साबित हो सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
धूम्रपान से जुड़े वाटर पाइप में सामान्यतः माउथ पीस या नली का इस्तेमाल होता है और इसे एक दूसरे के साथ शेयर किया जाता है, जो संक्रमण का कारण हो सकता है. शरीर में ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ाने वाली स्थिति या ऑक्सीजन के इस्तेमाल की शारीरिक क्षमता घटाने वाली स्थिति मरीज को खतरे में डाल सकती है. इन सब के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने महामारी एक्ट के तहत फैसला किया है कि दिल्ली में हर तरह हुक्का पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं