विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2020

ड्राइवर ने हाउसकीपिंग स्टाफ की पांच साल की बच्ची से अमेरिकी दूतावास में किया रेप

दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के अंदर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है. घटना शनिवार सुबह की बताई जाती है. इस सिलसिले में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.

Also Read in
ड्राइवर ने हाउसकीपिंग स्टाफ की पांच साल की बच्ची से अमेरिकी दूतावास में किया रेप
अमेरिकी दूतावास में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार- प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के अंदर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है. घटना शनिवार सुबह की बताई जाती है. इस सिलसिले में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. बुधवार को इस घटना की पुष्टि नई दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी सब-डिवीजन की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रज्ञा ने की है. उन्होंने बताया, "घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की है. मामला तब खुला जब दूतावास में रहने वाले एक हाउस-कीपिंग से जुड़े परिवार की महिला (पीड़ित बच्ची की मां) ने घटना की जानकारी दी."

अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट किया कि आरोपी ड्राइवर कोई कर्मचारी नहीं था. एक प्रवक्ता ने कहा, "हम कथित दुराचार से बहुत परेशान हुए. आरोप लगने की सूचना मिलने पर हमने तुरंत कार्रवाई की, और इस मामले को पुलिस के ध्यान में लाया. हम उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं."

एसीपी के मुताबिक, "पीड़ित बच्ची दूतावास के अंदर मौजूद क्वार्टर्स में परिवार के साथ रहती थी. बच्ची का पिता दूतावास में ही हाउसकीपिंग की नौकरी करता है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली."

एसीपी चाणक्यपुरी के मुताबिक, "आरोपी का पिता दूतावास में ही नौकरी करता है. आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की उम्र 25 साल है." (इनपुट आईएएनएस से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Driver, Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com