विज्ञापन
This Article is From May 11, 2013

दिल्ली में घर में घुसकर 12वीं की छात्रा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में घर में घुसकर 12वीं की छात्रा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
मुनीरका इलाके में बारहवीं कक्षा की छात्रा की शुक्रवार को उसके घर में एक लड़के ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिस लड़के ने लड़की की हत्या की वह कथित तौर पर उसका दूर का रिश्तेदार है।
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मुनीरका इलाके में बारहवीं कक्षा की एक छात्रा की शुक्रवार सुबह उसके घर में एक लड़के ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिस लड़के ने लड़की की हत्या की वह कथित तौर पर उसका दूर का रिश्तेदार है।

सुभाष नाम का आरोपी पिछले पांच साल से लड़की का पीछा किया करता था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि मारी गई लड़की का नाम पिंकी है। उसकी उम्र 18 साल थी। वह आरके पुरम सेक्टर-5 के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।

पिंकी को मुनीरका इलाके के बुद्व विहार इलाके में स्थित उसके घर में गोली मारी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़का मुनिरका इलाके में बुध विहार स्थित लड़की के घर में घुसा, लड़की के कमरे को बंद किया और उसके सीने में गोलियां उतार दीं।

पिंकी को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया, घटना के समय लड़की की आंटी घर पर मौजूद थी। लड़की को गोली मारने के बाद लड़का घटनास्थल से फरार हो गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली में लड़की की हत्या, छात्रा की हत्या, मुनीरका में हत्या, Delhi Crime, Crime Against Women, Girl Murdered In Delhi, Munirka Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com