नई दिल्ली:
- गुजरात के तट पर गुरूवार की सुबह चक्रवात ‘वायु' की आशंकाओं के बीच करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है.
- गुजरात के दस जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है. एनडीआरएफ के 45 सदस्यों वाले राहत दल की करीब 52 टीमें गठित की गई हैं और सेना की दस टुकड़ियों को तैयार रखा गया है.
- पीएम मोदी ने लोगों को सुरक्षित रहने के लिए स्थानीय एजेंसियों द्वारा मुहैया कराई जा रही जानकारी का अनुसरण करते रहने के लिए कहा है. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा है कि चक्रवात वायु से प्रभावित होने वाले सभी लोगों की सुरक्षा और हित के लिए प्रार्थना करता हूं. सरकार और स्थानीय एजेंसी जानकारी मुहैया करा रही हैं, जिसका मैं प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से अनुसरण करने का अनुरोध करता हूं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने का निर्देश दिया.
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने का निर्देश दिया.
- केन्द्रीय भू विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन का कहना है कि चक्रवातीय तूफान वायु के 13 जून, गुरुवार दोपहर गुजरात पहुंचने की संभावना है. उस दौरान हवा की गति 155 से 156 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रहने का अनुमान है.
- रेलवे ने चक्रवात वायु के चलते आने वाली संभावित आपदा को देखते हुये रेलवे ने 110 ट्रेनों को रद्द कर दिया और कई ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रोकने का फैसला किया है.
- चक्रवात वायु की वजह से पोरबंदर, दीव, भावनगर, केशोद और कांडला हवाई अड्डों पर बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक उड़ानों का परिचालन बंद रहेगा.
- सरकारी कंपनी ओएनजीसी ने अरब सागर के ऊपर चक्रवात तैयार होने के मद्देनजर पश्चिमी तट पर स्थित अपने सभी संयंत्रों को हाई अलर्ट कर दिया है। कंपनी ने हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर भी रोक लगा दी है.
- इस तूफान का असर मुंबई के तटों पर भी होने की आशंका है और मछुआरों को चेतावनी जारी कर दी गई है. भारतीय मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल केएस होसालिकर के अनुसार, मुंबई में हवा की रफ़्तार 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है.
- गुजरात के 10 ज़िलों में आज और शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Cyclone Alert, Vayu Cyclone 2019