विज्ञापन
This Article is From May 21, 2020

पश्चिम बंगाल में 'अम्फन' से 72 की मौत, मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान

सीएम ममता बनर्जी ने कहा ‘मैंने अपने जीवन में कभी भी इतना भयंकर चक्रवात और विनाश नहीं देखा है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करूंगी कि वह आएं और चक्रवात अम्फान से प्रभावित इलाकों का दौरा करें.’’

पश्चिम बंगाल में 'अम्फन' से 72 की मौत, मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी. (फाइल फोटो)
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि चक्रवात अम्फन के कारण राज्य में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित जिलों का दौरा करने और तबाह हो गए इलाकों के पुनर्निर्माण के लिए सहायता देने का आग्रह किया. ममता ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए 2 से 2.5 लाख रुपए के मुआवजे की भी घोषणा की.

उन्होंने कहा, "अब तक हमें मिली रिपोर्ट के अनुसार राज्य में चक्रवात अम्फान के कारण 72 लोगों की मौत हो गयी है. दो जिले- उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना पूरी तरह से तबाह हो गए हैं. हमें उन जिलों का फिर से पुनर्निमाण करना होगा. मैं केंद्र सरकार से राज्य को हरसंभव मदद देने का आग्रह करूंगी.''

ममता ने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक के बाद कहा, ‘‘मैं बहुत जल्द प्रभावित इलाकों का दौरा करूंगी. स्थिति बहाल करने के लिए काम जल्द ही शुरू होंगे. उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना और कोलकाता का एक बड़ा हिस्सा कल शाम से ही बड़े स्तर पर बिजली कटौती का सामना कर रहा है. यहां तक कि टेलीफोन और मोबाइल कनेक्शन भी प्रभावित हैं."

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने जीवन में कभी भी इतना भयंकर चक्रवात और विनाश नहीं देखा है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करूंगी कि वह आएं और चक्रवात अम्फान से प्रभावित इलाकों का दौरा करें.''
 

VIDEO: पश्चिम बंगाल में 'अम्फन' से तबाही

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyclone Amphan, West Bengal, Mamata Banerjee, PM Modi, Amphan, NDRF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com