विज्ञापन

रजनीकांत के जबरा फैन हैं संजू सैमसन, Jailer 2 देखने के लिए बुक कर लिया पूरा थिएटर

भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन पर चढ़ा 'थलाइवा' का खुमार, रजनीकांत की नई फिल्म 'जेलर 2' के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया है,

रजनीकांत के जबरा फैन हैं संजू सैमसन, Jailer 2 देखने के लिए बुक कर लिया पूरा थिएटर
रजनीकांत के लिए संजू सैमसन की दीवानगी!

भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन पर इन दिनों 'थलाइवा' का खुमार छाया हुआ है. बता दें कि हाल ही में रजनीकांत की नई फिल्म जेलर 2 रिलीज हुई है. ऐसे में संजू ने रजनीकांत के लिए ऐसी दीवानगी दिखाई है जिसकी चर्चा पूरा भारत कर रहा है. हुआ ये है कि संजू ने अपनी दीवानगी को तब साबित कर दिया, जब उन्होंने रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म 'जेलर 2' के लिए पूरा सिनेमा हॉल ही बुक कर लिया. 

सैमसन ने रजनीकांत के लिए अपनी दीवानगी को लेकर कहा, "मुझे रजनी सर की फिल्में देखना बहुत पसंद है, और मैं हमेशा उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार करता हूं. वैसे, मैं एक दिन लेट हो गया हूं. मैं उनकी ज्यादा से ज्यादा फिल्में देखने की कोशिश करता हूं. कल दिल्ली में हमारा एक इवेंट था, इसलिए मैं फिल्म नहीं देख पाया." उन्होंने आगे कहा, "लेकिन आज किस्मत से मुझे पूरा थिएटर बुक करने का मौका मिल गया. मैंने अपने दोस्तों को बुलाया है, और मेरी पत्नी भी यहां साथ है. मैं बड़े पर्दे पर रजनी सर को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं."

अब न्यूजीलैंड में दिखेगा संजू का जलवा

भारतीय टीम 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत करेगी. न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी को लेकर सैमसन ने कहा, "सच कहूं तो आजकल जिस तरह कार्यक्रम तय होते हैं, उसमें अभ्यास या तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता. ऐसे में आपका अनुभव काम आता है। आप मानसिक रूप से खुद को अच्छी स्थिति में रखने की कोशिश करते हैं और जो भी समय मिलता है, उसका अधिकतम उपयोग करते हैं। हमारे पास बल्लेबाजी अभ्यास के लिए सिर्फ एक दिन है."

उन्होंने कहा, "हम 20 तारीख को वहां पहुंचेंगे, 21 तारीख को अभ्यास करेंगे और 22 तारीख को मैच खेलेंगे। इसलिए यहां जो अच्छी चीजें हमने की हैं, उन्हें आगे भी जारी रखने की कोशिश करेंगे.  वहां की परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए हम शुरुआती दो-तीन गेंदों में हालात को समझने की कोशिश करेंगे.  अनुभव से सीखी हुई बातों का पालन करेंगे और परिस्थितियों का सम्मान करते हुए अपना खेल खेलेंगे."

यह भी पढ़ें | रोहित-कोहली का विकल्प तैयार? चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा ने बताए 2 नाम

यह भी पढ़ें | बुमराह नहीं, वसीम अकरम को मिचेल स्टार्क में दिखती है अपनी झलक, बताया 'मॉडर्न डे ग्रेट'

यह भी पढ़ें | World Cup 2027 के लिए वसीम जाफर ने चुनी भारत की Playing XI, रोहित-गिल ओपनर, कोहली नंबर-3; जडेजा-भुवी बाहर

यह भी पढ़ें | कौन हैं चिन्मय सुतार? रणजी ट्रॉफी में ठोके नाबाद 400 रन, पिता राजेश कर चुके हैं सचिन तेंदुलकर के साथ ओपनिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju Viswanath Samson, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com