विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2019

CRPF ने प्रियंका गांधी पर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने का लगाया आरोप, कहा- सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक

सीआरपीएफ ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ के हालिया दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं हुई.

CRPF ने प्रियंका गांधी पर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने का लगाया आरोप, कहा- सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

सीआरपीएफ ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ के हालिया दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं हुई. साथ ही बल ने प्रियंका गांधी पर स्कूटर पर पीछे बैठकर यात्रा कर, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. प्रियंका गांधी को मिली ‘जेड प्लस' सुरक्षा घेरे के तहत उन्हें सशस्त्र कमांडो मुहैया कराने वाले बल ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस नेता ने बिना पूर्व सूचना दिए यात्रा की इसलिए सुरक्षा के इंतजाम पहले से नहीं किए जा सके.

महिला सुरक्षा: दिल्ली में आज से स्ट्रीट लाइट लगना शुरू, डार्क स्पॉट पर लगेंगी कुल 2.1 लाख लाइट

बयान में कहा गया है, ‘‘यात्रा के दौरान उन्होंने बिना निजी सुरक्षा अधिकारी के, उस असैन्य वाहन का इस्तेमाल किया जो बुलेट रोधी नहीं था.'' इस बयान के अनुसार, प्रियंका ने स्कूटी पर लिफ्ट ली, वह स्कूटी पर पीछे बैठ कर चली गईं. सीआरपीएफ ने कहा कि सुरक्षा अवरोध के बावजूद उसने कांग्रेस नेता को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई. उसने कहा, ‘‘सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को सुरक्षा में ऐसी चूक की जानकारी दे दी गई है और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करने की सलाह भी दी गई है.''

दुष्यंत कुमार की पुण्यतिथि के बहाने प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा "सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए"

प्रियंका गांधी 28 दिसंबर को लखनऊ में थीं और उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने उनके सुरक्षा कर्मियों को धमकियां दीं तथा उन्हें आगे न जाने की चेतावनी दी गई.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CRPF, Priyanka Gandhi, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com