विज्ञापन

UP Police SI Exam: जूते पहनकर गए तो हो सकती है परेशानी, परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी नियम

परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे.

UP Police SI Exam: जूते पहनकर गए तो हो सकती है परेशानी, परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी नियम
परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कई चीजों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है.

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित होने जा रही है. राज्य के 75 जिलों में अलग-अलग केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए भर्ती बोर्ड ने कुछ अहम गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनमें ड्रेस कोड, एंट्री टाइम और जरूरी डॉक्युमेंट्स से जुड़े नियम शामिल हैं.

जूते नहीं, चप्पल या सैंडल पहनकर आएं

परीक्षा के लिए कोई सख्त ड्रेस कोड तय नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीदवारों को जूते पहनकर आने से मना किया गया है. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर चप्पल या सैंडल पहनकर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि सुरक्षा जांच में समय बर्बाद न हो. इसके अलावा घड़ी, काला चश्मा या टोपी पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी.

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले एग्जाम सेंटर पहुंचे, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी.

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स साथ लाने होंगे. इनके बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ये डॉक्यूमेंट्स हैं-

-एडमिट कार्ड
-फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / पासपोर्ट आदि)
-नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन

इन चीजों को लाना पूरी तरह बैन

परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कई चीजों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है. उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, कैमरा, पर्स, हैंडबैग और खाने-पीने का सामान लेकर नहीं जा सकेंगे. परीक्षा के दौरान अगर किसी अभ्यर्थी के पास ऐसी वस्तुएं पाई जाती हैं, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है.

परीक्षा से जुड़ी जानकारी शेयर करना भी अपराध

भर्ती बोर्ड ने चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति प्रश्न पत्र या परीक्षा से जुड़ी सामग्री को सोशल मीडिया या किसी दूसरे माध्यम से शेयर करता है, तो उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 के तहत कार्रवाई की जा सकती है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए यूपी पुलिस में 4543 सब-इंस्पेक्टर पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए करीब 15.7 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.

ये भी पढ़ें- UPPSC टीजीटी भर्ती परीक्षा के 4 विषयों का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Police, UP Police Written Exam, UP Police SI Admit Card, Up Si Admit Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com