विज्ञापन

UP Police SI Exam: यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा आज से शुरू, एग्जाम के चलते दो दिन चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 से शुरू होगी, जो कि दोपहर 12 बजे तक चलेगी. दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा.  

UP Police SI Exam: यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा आज से शुरू, एग्जाम  के चलते दो दिन चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

UP Police SI (Sub-Inspector) 2026 परीक्षा आज से शुरू हो गई है. ये परीक्षा 14 मार्च और 15 मार्च यानी दो दिन होगी . जो भी उम्मीदवार आज ये परीक्षा देने जा रहे हैं, वो एक बार जरूरी गाइडलाइन्स और नियमों को एक पढ़ लें. ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की समस्या न हो.  UPPBPB की ओर से परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा दो-दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 से शुरू होगी, जो कि दोपहर 12 बजे तक चलेगी. दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा.  

सादे कपड़ों में आए उम्मीदवार

हर उम्मीदवार को एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम का सख्ती से पालन करना होगा. गेट बंद होने के बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगा. जो भी उम्मीदवारों ये परीक्षा देने आ रहे हैं वो सादे कपड़ों में आए बड़े बटन वाले कपड़े या बहुत ज्यादा जेबों वाली पैंट या शर्ट पहनें से बचें. इसके अलावा जूते-चप्पल  की जगह सैंडल या चप्पल पहनें. एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ होना जरूरी है. एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र (Original ID Proof) जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ लेकर आना होगा. 

प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए लिया जाएगा समय

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एक्स पर एक पोस्ट कर नियमों के बारे में उम्मीदवारों को बताया. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पोस्ट में लिखा, उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा जोकि 14 और 15 मार्च को कराया जाना प्रस्तावित है. उसके सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि लिखित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा आवश्यक निर्देशों को पढ़ने, उपस्थिति पत्रक भरने एवं अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण करने के उद्देश्य से निर्धारित परीक्षा अवधि के अतिरिक्त 5 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा जिससे कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में यह पांच मिनट का अतिरिक्त समय पूर्व से दिया जाता रहा है तथा इस परीक्षा में भी दिया जाएगा. इस सम्बन्ध केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश पूर्व से ही दिए जा चुके हैं.

रेलवे ने किए खास इंतजाम

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे ने खासा इंतजाम भी किए हैं. लखनऊ में उमड़ने वाली परीक्षार्थियों की भीड़ की संभावना के मद्देनजर स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए गए हैं. यहां तक लखनऊ से वाराणसी और प्रयागराज के लिए परीक्षा के लिए विशेष ट्रेन 14 और 15 मार्च को चलाई जाएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Police SI Exam, Sub-Inspector Exam 2026, UP Police SI Exam Kab Hai, UP Police SI Exam Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com