- जेएनयू के बाहर लगी धारा 144
- जेएनयू के बाहर प्रशासन ने लगाया बैनर
- हॉस्टल की बढ़ी फीस को लेकर आज है JNU छात्र संघ का मार्च
फीस बढ़ोतरी को लेकर विरोध जताने के लिए संसद तक मार्च कर रहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों को पुलिस ने कैंपस के पास ही रोक लिया है. वहीं, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ की अध्यक्ष ऐशी घोष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इससे पहले सोमवार को प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लगा दी थी. दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी के आदेशानुसार विश्वविद्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस की ओर से एक बैनर भी लगाया गया है जिसमें कहा गया है कि नियम का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी.
JNU छात्र संघ आज संसद तक निकालेगा मार्च, कुलपति ने वीडियो जारी कर की हड़ताल खत्म करने की अपील
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इससे पहले रविवार को जेएनयूएसयू ने अन्य विश्वविद्यालय के लोगों का मार्च के लिए आह्वान करते हुए कहा था, ‘‘ऐसे समय में जब देश में शुल्क वृद्धि बहुत अधिक पैमाने पर हो रही है, तो समग्र शिक्षा के लिए छात्र आगे आए हैं. हम संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जेएनयू से संसद तक निकाले जाने वाले मार्च में शामिल होने के लिए सभी छात्रों को आमंत्रित करते हैं.''
उधर जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार ने विरोध कर रहे छात्रों से रविवार को अपील की कि वे अपनी कक्षाओं में लौट आएं, क्योंकि परीक्षाएं नजदीक हैं. विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि उन्हें चिंतित अभिभावकों और छात्रों के ई-मेल आ रहे हैं. उन्होंने कहा, “यदि हम अभी भी हड़ताल पर अड़े रहे तो इससे हजारों छात्रों के भविष्य पर असर होगा.” उन्होंने कहा, “कल से एक नया हफ्ता शुरू होगा और मैं छात्रों से अनुरोध करता हूं कि आप कक्षाओं में वापस आइए और अपने शोध कार्यों को आगे बढ़ाइए. 12 दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होंगी और अगर आप कक्षाओं में नहीं जाएंगे तो इससे आपके भविष्य के लक्ष्य प्रभावित होंगे.”
JNU में कथित तौर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तोड़ी गई, प्रशासन दर्ज कराएगा FIR
पुलिस ने मार्च के मार्ग के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने के साथ ही शीत कालीन सत्र को देखते हुए संसद मार्ग पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम जिले से शुरू होने वाले सभी संभावित मार्गों से संसद की ओर जाने वाले सभी प्रवेश बिंदुओं पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे.
VIDEO:संसद तक मार्च के लिए तैयार हैं JNU छात्र, आशी घोष ने कहा- MHRD रिलीज करे फंड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं