महाराष्ट्र के भिवंडी में मंगलवार को 45 साल के एक शख्स की कोविड वैक्सीन लगवाने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई. अभी तक शख्स की मौत का कारण पता नहीं चल पाया. एक नेत्र विशेषज्ञ के ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले, दो बच्चों के पिता सुखदेव किरदित मंगलवार को भिवंडी के एक अस्पताल में वैक्सीन की दूसरी डोज लेने गए थे. यहां पर उन्हें वैक्सीन लगाने के बाद ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया था.
लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद ही किरदित 15 मिनट बाद ऑब्जर्वेशन रूम में बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत पास के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. शख्स ने 28 जनवरी को बतौर स्वास्थ्यकर्मी कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली थी. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और पोस्टमार्टम के बाद चीजें साफ होंगी.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह भी पढ़ें : पटना : वैक्सीन लेने के बावजूद मेडिकल स्टूडेंट की कोरोना से मौत, 15 दूसरे छात्र भी मिले पॉजिटिव
अस्पताल के डॉक्टर केआर खराट ने कहा कि 'एक महीने उन्होंने अपनी पहली डोज ली थी और उस वक्त कोई दिक्कत नहीं था. इस वाले डोज के पहले उनका फुल चेक-अप हुआ था. हमें जानकारी मिली कि सालों से उन्हें ब्लड प्रेशर और पैरों में सूजन हो जाने जैसी समस्या थी. लेकिन आज के डोज के पहले चेकअप में बीपी और ऑक्सीजन लेवल वगैरह सबकुछ सामान्य था.'
बता दें कि देश में कोरोना के खिलाफ 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू किया गया है. पहले चरण में लाखों हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया था. पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिकता दी गई थी. 1 मार्च से वैक्सीनेशन ड्राइव का दूसरा चरण शुरू हुआ है. इस चरण में 60 से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 से ऊपर की उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा.
मंगलवार को महाराष्ट्र में कुल 33,044 लोगों को वैक्सीन लगाई गई. कोरोनावायरस के मामलों की बात करें तो राज्य में बीते दिन 7,863 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,69,330 हो गई. महामारी से 54 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही मृतकों की संख्या 52,238 हो गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं