कर्नाटक के बेंगलुरू शहर में Rash driving (लापरवाही से वाहन चलाने) के कारण हुआ एक एक्सीडेंट कैमरे में कैद हुआ है. शहर के फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन पर सवार दंपति को जोरदार टक्कर मारी जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. तमिलनाडु के रहने वाले इस दंपति ने अपने दोपहिया वाहन को फ्लाईओवर पर रोका था, तभी तेज रफ्तार से आ रही मारुति बलेनो ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी. हादसे के फलस्वरूप
वे हवा में उछल गए और फ्लाईओवर के करीब 30 फीट नीचे सड़क पर आ गिरे.
सामने आए हादसे के सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि दूसरे वाहनों ने जैसे ही दंपति को फ्लाईओवर से नीचे गिरते हुए देखा, उन्होंने अपने वाहन की गति कम कर ली. ऐसा प्रतीत होता है कि दूसरी कार को ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुई. बलेनो के ड्राइवर ने ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान कार से अपना नियंत्रण खो दिया और इस दौरान तेज गति से दंपति के दोपहिया वाहन को टक्कर मारी. कार को जब्त कर लिया गया है, इसे एक युवा चला रहा था. युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और रिकवर कर रहा हूं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले एक माह में शहर में हुई यह दूसरी भीषण दुर्घटना है. इसके पहले, 31 अगस्त को एक तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई थी. हादसे में मारे गए लोगों में होसुर के विधायक का बेटा भी शामिल था.
VIDEO: राहुल गांधी की दो टूक, 'RSS और BJP की विचारधारा से कभी समझौता नहीं कर सकता'
- - ये भी पढ़ें - -
* हरियाणा के गांव में बुखार से 10 दिनों में आठ बच्चों की मौत के बाद मचा हड़कंप
* "क्या आप सरकार को देशद्रोही कहेंगे...?" इन्फोसिस के बचाव में RSS की पत्रिका पर बरसे रघुराम राजन
* Video: प्रेम संबंध और घर से भागने पर युवती के परिजनों ने हथौड़े से की युवक की पिटाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं