- रसोई गैस के दामों में कमी
- 10 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती
- 1 अप्रैल 2021 से लागू होंगी नई दरें
रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बीच जनता के लिए एक राहत की खबर है. घरेलू LPG सिलेंडर (LPG Cylinder Price) की कीमतों में 10 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है. घटी हुई कीमतें आज रात 12 बजे के बाद से लागू होंगी. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited) ने यह जानकारी दी है. इससे पहले पिछले महीने रसोई गैस के दाम में प्रति सिलेंडर 125 रुपये की वृद्धि हुई थी. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘सब्सिडी और बाजार मूल्य वाले 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की लागत एक अप्रैल 809 रुपये पड़ेगी. फिलहाल यह 819 रुपये है.''
परंपरा के अनुसार कीमत में कटौती की घोषणा उसी दिन होती है, जिस दिन से यह प्रभावी होती है. इसकी घोषणा पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले की गयी है. आईओसी ने कहा, ‘‘कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में नवंबर 2020 से चढ़ रहे हैं. भारत काफी हद तक कच्चे तेल के आयात पर निर्भर है और कीमतें बाजर से जुड़ी हैं. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम में वृद्धि होने पर घरेलू बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ जाते हैं.'' हालांकि यूरोप और एशिया में कोविड-19 के बढ़ते मामलों तथा टीके के अन्य प्रभाव को लेकर चिंता के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के दाम मार्च 2021 के दूसरे पखवाड़े में नरम हुए हैं.''
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
कंपनी ने कहा, ‘‘अत: इसके आधार पर तेल कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों में दिल्ली बाजार में डीजल और पेट्रोल के बिक्री मूल्य में क्रमश: 60 पैसा प्रति लीटर और 61 पैसा प्रति लीटर की कमी की है. दूसरे बाजारों में भी इस दौरान कीमतों में कमी की गयी है.''
आईओसी के अनुसार, ‘‘एलपीजी ग्राहकों को राहत देने के लिये घरेलू एलीजी सिलेंडर की कीमत प्रति सिलेंडर 10 रुपये कम की गयी है. इस कटौती के बाद एक अप्रैल से एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये मिलेगा जो फिलहाल 819 रुपये है.'' तेल विपणन कंपनियों के कीमत संबंधित आंकड़े के अनुसार फरवरी से 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडलर की कीमत 125 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है.
बताते चलें कि कोरोना महामारी से दो-चार होते हुए देश की जनता को इस वक्त महंगाई की दोहरी मार भी झेलनी पड़ रही है. एक तरफ जहां पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी ने जनता का बुरा हाल कर दिया है तो रसोई गैस के दामों में हुए इजाफे ने भी लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है. दो महीनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब 8 रुपये बढ़े हैं तो एलपीजी गैस भी 125 रुपये महंगी हो गई है.
पिछले कुछ महीनों में 6 बार सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई, जिसका असर लोगों की थाली में भी दिखाई देने लगा था. एक जनवरी 2021 को रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 694 रुपये थी. एक मार्च को यह बढ़कर 819 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. यानी लोगों को प्रति सिलेंडर 125 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ रहे थे. वहीं उत्तराखंड में सिलेंडर की कीमत 840 रुपये हो गई थी. अब 10 रुपये की कटौती के बाद मामूली ही सही लेकिन जनता को थोड़ी राहत तो मिलेगी.
गौरतलब है कि देश के शहरी इलाकों के स्लम एरिया में रहने वाले लोग एलपीजी सिलेंडर का उपयोग नहीं कर रहे हैं, जबकि उनमें से अधिकांश के पास एलपीजी गैस सिलेंडर हैं. काउंसिल ऑन इनर्जी, इनवायरमेंट एंड वॉटर (CEEW) द्वारा जारी एक स्टडी रिपोर्ट के अनुसार, शहरी झुग्गियों में 86 प्रतिशत घरों में एलपीजी कनेक्शन के बावजूद, उनमें से केवल आधे ही एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं और इसकी जगह प्रदूषणकारी ईंधनों यानी बायोगैस और लकड़ी को जलावन के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. (इनपुट भाषा से...)
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : ‘उज्जवला' से चूल्हे की तरफ लौटे आदिवासी परिवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं