विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2020

Coronavirus Updates: लॉकडाउन को लेकर नीतीश सरकार ने केंद्र के सामने रखी ये बड़ी मांग

कोरोना  वायरस की रोकथाम के लिए 21 दिन का लॉकडाउन खत्म होने में 4 दिन बचे हैं. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों सरकारों से इस पर राय मांगी है कि इसको बढ़ाया जाए या नहीं.

Coronavirus Updates: लॉकडाउन को लेकर नीतीश सरकार ने केंद्र के सामने रखी ये बड़ी मांग
Coronavirus : लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को खत्म हो रही है. (फाइल फोटो)
  • बिहार सरकार ने रखी मांग
  • ग्रामीण इलाकों में जारी रखा जाए कंस्ट्रक्शन का काम
  • 14 अप्रैल को खत्म हो रही है लॉकडाउन की अवधि
पटना:

कोरोना  वायरस की रोकथाम के लिए 21 दिन का लॉकडाउन खत्म होने में 4 दिन बचे हैं. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों सरकारों से इस पर राय मांगी है कि इसको बढ़ाया जाए या नहीं. इसी कड़ी में बिहार सरकार की ओर से मांग की गई है कि  ग्रामीण इलाक़ों में निर्माण कार्य को इसकी परिधि से बाहर रखा जाये. माने जो कंट्रक्शन का काम चल रहा है उस पर रोक न लगाई जाए. माना जा रहा है कि बिहार में बड़ी संख्या में मजदूर घर पर खाली बैठे हैं जिसकी वजह से आने वाले दिनों में रोजी-रोटी की बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी. वहीं लॉकडाउन के ऐलान के बाद दिल्ली-एनसीआर और मुंबई से बड़ी संख्या प्रवासी मजदूर और कामगार घर आ गए हैं और बेरोजगारी के हालात में जो परेशानियां सामने आएंगी वह बिहार के लिए कोरोना के साथ एक नई चुनौती खड़ी कर देगा.  वहीं बिहार के सरकार की इस मांग पर अन्य राज्य भी इसमें शामिल हो सकते हैं. 

आपको बता दें बिहार में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 60 पहुंच गई है और सीवान जिले के गांव एक ही परिवार के 23 लोग इस बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं. इस गांव में कुल 25 लोग संक्रमित हैं. वहीं बिहार में इस बीमारी से अब तक एक शख्स की मौत हुई है.

कोरोना का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन?​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News Hindi, Coronavirus In Bihar, Covid19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com