Coronavirus (COVID-19) India Updates: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता ही जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद संक्रमितों के आंकड़े में हर दिन काफी तेजी से इजाफा हो रहा है. भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या अब 50545 हो गई है. बीते तीन दिन में ही कोरोना के 10 हजार मामले दर्ज किए गए हैं. बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में तीसरे चरण का लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया, जो कि 17 मई तक रहेगा. इस बीच केंद्र सरकार की तरफ से कुछ रियायतें भी दी गई हैं. इस बीच दिल्ली सरकार ने विदेश से भारत लौटने वालों के लिए दिशा निर्देश जारी किये हैं. विदेश से दिल्ली पहुंचने वाले भारतीयों को 14 दिन के पेड क्वारेंटाइन में रहना होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Corona Crisis, Coronavirus Lockdown, Coronavirus India Update, Lockdown Third Phase