विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 96,982 नए मामले सामने आए है. इसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,26,86,049 पहुंच गई. वहीं, कोरोना से जान गंवाने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 446 और मरीजों की मौत कोविड-19 से हुई है. अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,65,547 हो गई है. भारत में सोमवार को अभी तक के सर्वाधिक 1,03,558 नए मामले सामने आए थे. देश में लगातार 27 दिनों से नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही उपचाराधीन मामलों की संख्या भी बढ़कर 7,88,223 हो गई, जो कुल मामलों का 6.21 प्रतिशत है.
देश में 12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मामले थे, जो उस समय के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थे. 1,17,32,279, लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. हालांकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 92.48 प्रतिशत है.
 

Coronavirus Latest Updates in Hindi (Covid-19): 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 India, COVID19, Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com