विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 3.48 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 10.32 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 64 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 65,49,373 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 75,829 नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटों में 82,260 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान देश में 940 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 55,09,966 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,01,782 लोगों की जान गई है. 9,37,625 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 84.12 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 6.63 प्रतिशत है. 3 अक्टूबर को 11,42,131 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 7,89,92,534 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. यह भी गौर करने वाली बात है कि दुनिया में अमेरिका (Coronavirus in America) के बाद भारत दूसरा सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला देश बन गया है, हालांकि भारत की आबादी को देखते हुए प्रति 10 लाख टेस्ट के हिसाब से टेस्ट की संख्या अभी भी बहुत कम है.

Coronavirus India Updates in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com