विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Report: भारत (Coronavirus India Report) में हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 83 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83,13,876 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,253 नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटों में 53,357 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 514 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 76,56,478 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,23,611 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 5.5 लाख से नीचे है. यह संख्या 2 अगस्त के बाद पहली बार इतनी नीचे आई है. इस समय देश में 5,33,787 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 92.09 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 3.82 फीसदी है. डेथ रेट 1.48 प्रतिशत है. 3 नवंबर को 12,09,609 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 11,29,98,959 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. गौरतलब है कि भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 4.73 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 12.13 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है.

Coronavirus India Updates in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com