Coronavirus India Updates : भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 6.52 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 15.06 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 95 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 95,71,559 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (गुरुवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 36,595 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 42,916 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 540 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 90,16,289 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,39,188 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 4 लाख से ज्यादा है. इस समय देश में 4,16,082 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 94.19 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 3.12 फीसदी है. डेथ रेट 1.45 प्रतिशत है. 3 दिसंबर को 11,70,102 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 14,47,27,749 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus