देशभर में 24 घंटे में कोरोना के भी 6,987 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख, 86 हजार 802 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 162 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 79 हजार 682 लोगों की मौत हो चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या 76,766 दर्ज की गई है. एक्टिव केस कुल संक्रमण का एक फीसदी से भी कम है. फिलहाल यह 0.22 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. साथ ही देशभर में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 422 हो गई है. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 108 मरीज रिपोर्ट किए गए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus, Omicron New Cases, Omicron Cases In India, COVID-19 New Cases, Coronavirus Cases In India