विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: बीते कुछ दिनों से देश में कोरोनावायरस (Coronavirus India Report) के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. देश में कोरोना के मामले 78 लाख पार हैं लेकिन 70 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 78,64,811 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 50,129 नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटों में 62,077 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 578 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 70,78,123 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,18,534 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 7 लाख से कम है. यह संख्या 22 अगस्त के बाद पहली बार 7 लाख से नीचे आई है. इस समय देश में 6,68,154 एक्टिव केस हैं. 24 अक्टूबर को 11,40,905 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अब तक कुल 10,25,23,469 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

Here are the live updates on Coronavirus India Cases:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com