विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 180 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. भारत में अब तक 90.95 लाख लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं. हालांकि, अब तक 85 लाख से ज्यादा लोग वायरस को मात देने में कामयाब भी हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 45,209 नए मामले दर्ज होने से संक्रमितों की कुल संख्या 90,95,806 हो गई है जबकि बीते 24 घंटे में 501 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना की वजह से अब तक 1,33,227 लोग जान गंवा चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 43,493 लोग ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 85,21,617 मरीज़ कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं. देश में कोरोना के एक्टिव केस (Active Corona Cases) 4,40,962 हैं. दुनिया में अब तक पौने छह करोड़ से ज्यादा लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. करीब दो करोड़ एक्टिव केस हैं और साढ़े तीन करोड़ से अधिक अधिक लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com