देश में पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 3,47,254 नए केस दर्ज किए गए. वहीं, साथ ही 703 मरीजों की मौतें दर्ज की गई हैं. देश में अब तक कुल 4,88,396 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है. नए मामलों में तेजी से एक्टिव मामले में भी उछाल देखा जा रहा है और यह आंकड़ा बढ़कर 20 लाख के पार पहुंच गया है. भारत में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 20,18,825 हो गए. एक्टिव केस कुल मामलों के 5.23 प्रतिशत पर पहुंच गए हैं. वर्तमान में रिकवरी रेट 93.50 प्रतिशत है.
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,51,777 मरीज ठीक हुए हैं जबकि अब तक 3,60,58,806 लोग संक्रमण की चपेट में आकर ठीक हो चुके हैं. ओमिक्रॉन की बात करें तो अब तक देश में इस वैरिएंट के कुल 9,692 मामले सामने आ चुके हैं, जो कि कल के मुकाबले 4.36 प्रतिशत अधिक है. कोरोना की दैनिक संक्रमण दर यानी डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.94 फीसदी हो गई है.