Coronavirus India Report: भारत (Coronavirus India Report) में हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या करीब 82 लाख पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81,84,082 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 46,963 नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटों में 58,684 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 470 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. यह 7 जुलाई के बाद एक दिन में सबसे कम मौतें हैं. अब तक कुल 74,91,513 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,22,111 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 6 लाख से नीचे है. यह संख्या 2 अगस्त के बाद पहली बार इतनी नीचे आई है. इस समय देश में 5,70,458 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 91.53 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 4.3 फीसदी है. डेथ रेट 1.49 प्रतिशत है. 31 अक्टूबर को 10,91,239 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 10,98,87,303 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus