विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में पिछले 24 घंटे 11, 451 नए कोरोना (Covid-19) केस सामने आए और 266 लोगों की मौत हुई. कोरोना के कुल मामलों की संख्या 34, 366, 987 हो गई है. वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो 142, 926 हो गई है, जो कि पिछले 262 दिनों में सबसे कम है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13, 204 लोग कोरोना से ठीक हुए, जिससे ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा 33,763,104 हो गई है. वहीं कोरोना से होने वाली कुल मौतों की बात करें तो उसकी संख्या 461,057 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 23,84,096 वैक्सीनेशन  हुआ. अब तक कुल 1,08,47,23,042 वैक्सीनेशन  हो चुका है. डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 1.32 प्रतिशत है जो कि पिछले 35 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. वीकली पोजिटिविटी रेट की बात करें तो 1.26 प्रतिशत है, जो कि पिछले 45 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. 

दिल्ली में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, पिछले एक हफ्ते में 30 कंटेनमेंट जोन बढ़ाए गए
बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. नए मामलों के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को कोरोना के 47 नए मामले सामने आए जबकि 33 मरीजों को छुट्टी दी गई. राहत की बात है कि रविवार को भी किसी मरीज की मौत नहीं हुई. यह लगातार 16वां दिन था, जब कोरोना से किसी मरीज की जान नहीं गई. हालांकि दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में 30 कंटेनमेंट जोन बढ़ाए गए हैं. दिल्ली में अभी तक 14,40,118 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 14,14,662 मरीज ठीक हो गए, जबकि 25091 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है. दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.74 फीसद है. विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़कर 365 हो गए हैं. इनमें से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 157 मरीज भर्ती हैं. वहीं, होम आइसोलेशन में 161 मरीज भर्ती हैं.

Here are the updates on Coronavirus cases in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, COVID-19 New Cases, Coronavirus Cases, Covid 19 India, Coronavirus Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com