5 years ago
नई दिल्ली:
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.27 लाख नए मामले सामने आए हैं. वहीं पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी के नीचे आ गया है. अभी पॉजिटिविटी रेट 7.98 है. भारत में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस 13,31,648 हैं. वहीं रिकवरी रेट 95.64 प्रतिशत दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1059 लोगों की मौत हुई है और 2,30,814 लोग ठीक हुए हैं. इसके साथ ही अब ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,02,47,902 हो गई है. देश में अब तक 73.79 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है. पिछले 24 घंटे में 16,03,856 परीक्षण किए गए हैं.