6 years ago
नई दिल्ली:
Coronavirus India Updates: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार (रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक) लगातार दूसरे दिन 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे ज़्यादा 90,802 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 42,04,613 हो गई है. वहीं इस दौरान 1016 लोगों की मौत हुई है, कुल मृतकों की संख्या 71,642 हो गई है.