विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus India Report) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज (शनिवार) सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना मरीजों की संख्या 53,08,014 हो गई है. पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 93,337 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 1247 संक्रमितों की मौत हुई है. बीते 24 घंटों में 95,880 लोग ठीक हुए हुए हैं. यह एक दिन में ठीक होने वालों की अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है. कुल 42,08,431 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं. कोरोना से 85,619 लोगों की मौत हुई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 79.28 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 10.58 प्रतिशत है. 18 सितंबर को 8,81,911 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 6,24,54,254 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

Coronavirus India Live Updates

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com