विज्ञापन
6 years ago

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 1.27 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 5.65 लाख से ज्यादा मरीजों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी लगभग हर रोज कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8,49,553 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 28,637 नए मामले सामने आए हैं. एक दिन में सामने आने वाले कोरोना मरीजों की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है. इतना ही नहीं, इस दौरान देश में 551 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. 5,34,621 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक कुल 22,674 लोगों की मौत हुई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़त के बाद 62.92 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 10.22 प्रतिशत है. देश के सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए.

Coronavirus India Updates in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Covid-19, Corona, Coronavirus Pandemic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com