Coronavirus India Updates: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,72,433 नए मामले सामने आए हैं. साथ ही कोरोना केसों में 6.8 फीसदी उछाल दर्ज किया गया है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 167.87 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. वहीं भारत में एक्टिव केस वर्तमान में 15,33,921 हैं. रिकवरी रेट अभी 95.14% है. देश में पॉजिटिविटी रेट 10.99% है. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान मौतों का आंकड़ा 1,008 दर्ज किया गया है. इसमें केरल का बैकलॉग 335 भी शामिल है. वहीं अब कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 498,983 हो गया है. पिछले 24 घंटे में 2,59,107 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. अब ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,97,70,414 हो गई है. अब तक 73.41 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है. बता दें कि भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस से प्रभावित हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Omicron, Coronavirus