विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. भारत में पिछले 5-6 दिन से कोरोना के नए मामले 40 हजार से ऊपर आ रहे हैं. इससे पहले रोजाना 30 से 40 हजार के करीब मामले आ रहे थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में  40,134 नए COVID-19 केस सामने आए और 422 लोगों की मौत हुई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 36,946 मरीज ठीक हुए हैं. वहीं ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या की बात  करें तो यह 3,08,57,467 है. रिकवरी रेट वर्तमान में 97.35 प्रतिशत पर है. भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,13,718 है. पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रही.

वीकली पोजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 5 प्रतिशत से नीचे 2.37% पर बनी हुई है. वहीं डेली पोजिटिविटी रेट भी 5 प्रतिशत से नीचे 2.81 प्रतिशत है. अब तक कुल 47.22 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 1706597 डोज दिए गए हैं.

दुनिया में अब तक करीब 19 करोड़ 80 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 42 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. दुनिया में छह करोड़ से ज्यादा एक्टिव केस हैं और करीब 13 करोड़ लोग लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com