Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 22 करोड़ 58 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 46 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण के 30,570 नए केस सामने आए हैं, और कुल 431 लोगों की मौत हुई है. देश में COVID-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 3,42,923 हो गई है. उधर, भारत में इस वक्त रिकवरी रेट 97.64 प्रतिशत है, और पिछले 24 घंटे में 38,303 लोग कोरोनावायरस से ठीक हो गए हैं. देश में अब तक कुल मिलाकर 3,25,60,474 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. वीकली पोजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 1.93% है. पिछले 83 दिनों से ये 3 प्रतिशत से नीचे है. डेली पोजिटिविटी रेट 1.94 प्रतिशत है जो कि पिछले 17 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है. अब तक कोरोना से 443,928 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 64,51,423 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 76,57,17,137 वैक्सीनेशन हो चुका है.
बता दें कि भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,33,16,755 हो गई है. कोरोना से अब तक 4.43 लाख से अधिक लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या तीन लाख 51 हजार से अधिक है. पुडुचेरी में ढील के साथ कोविड लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. दुकानों के बंद होने का समय रात 10 बजे तक बढ़ा दिया गया है. सब्जी, फलों की दुकानें सुबह 5 बजे खुल सकती हैं. रात 10:30 बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा.